CG News: राजधानी रायपुर में रेलवे भर्ती में रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है. जहां CBI ने रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले दो कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

5 लाख लेते पकड़े गए दो कर्मचारी

इन आरोपियों की पहचान DMS जे राजशेखर और महिला टीटीई रामा लक्ष्मी के रूप में हुई है. CBI ने दोनों को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा. इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है. शुरुआती जांच में भर्ती प्रक्रिया में प्रभाव और संपर्क का इस्तेमाल कर नौकरी दिलाने का दावा करने की बात सामने आई है. मामले के सामने आने के बाद रेलवे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठने लगे हैं.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!