{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

रायगढ़:  महिला संबंधी अपराधों के मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई जारी है। चक्रधरनगर थाना पुलिस ने राह चलती महिला से छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान संवेदना” के तहत पीड़िता की शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय पीड़िता ने 12 अगस्त को अपने पति के साथ चक्रधरनगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 2 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पति को भोजन देने जा रही थी। उसके साथ बच्चे भी थे। इसी दौरान ग्राम एकताल निवासी उमेश और अभिषेक ने कथित तौर पर उसका पीछा करते हुए छेड़खानी की और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।इसी दौरान पीड़िता का एक परिचित मोटरसाइकिल से वहां पहुंच गया, जिसे देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति और गांव के प्रमुख लोगों को दी। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।पीड़िता की रिपोर्ट पर चक्रधरनगर थाना में अपराध क्रमांक 304/2026 के तहत धारा 74 और 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के घर पर दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में 26 वर्षीय उमेश प्रधानऔर 24 वर्षीय अभिषेक गोधिया  दोनों निवासी ग्राम एकताल, थाना चक्रधरनगर क्षेत्र शामिल हैं। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक मनीषा ध्रुवे, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, जितेंद्र कुर्रे और मिनकेतन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!