{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

रायगढ़: रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन अंकुश" के तहत घरघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिमटापाली जंगल में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 12,800 नगद, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में प्रयुक्त एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी  के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिमटापाली के जंगल में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए, जबकि पांच आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्वनी राठिया (32), मिलन दास महंत (34), महात्मा उरांव (25), सकीर्तन राठिया (34) तथा राम प्रसाद पैंकरा (59) के रूप में हुई है। सभी आरोपी घरघोड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12,800 नगद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक की बोरी जब्त कर सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस पूरी कार्रवाई में  एएसआई डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक अरविंद मिंज तथा आरक्षक भानुप्रताप चंद्रा, परमेश्वर सिंह और मनोज कुमार जोल्हे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!