रायपुर: उरला स्थित बेन्द्री क्षेत्र की थ्रीडी इनोवेशन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में प्रदेश कांग्रेस ने जांच के लिए 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को समिति का संयोजक बनाया गया है।

कांग्रेस की यह जांच समिति फैक्ट्री विस्फोट में प्रभावित मजदूरों के परिजनों, घायलों तथा फैक्ट्री प्रबंधन से मुलाकात कर घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटाएगी। इसके साथ ही समिति घटनास्थल का निरीक्षण कर विस्फोट के कारणों और सुरक्षा मानकों के पालन की स्थिति का भी अध्ययन करेगी।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार समिति घटना की वस्तुस्थिति और तथ्यों की जांच कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

जांच समिति में पूर्व विधायक, महापौर, जिला अध्यक्ष सहित कुल 8 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि उरला के बेन्द्री स्थित थ्रीडी इनोवेशन फैक्ट्री में हुए विस्फोट में तीन से अधिक मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!