छत्तीसगढ़, एजेंसी: बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ ‘बचपन का प्यार’ गाने से सुर्खियों में आया सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

इधर सहदेव का हाल जानने के लिए सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवार और SP सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

सहदेव अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर सुकमा जिला मुख्यालय में ही कहीं जा रहा था। इस बीच जिले के शबरी नगर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन सहदेव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। सहदेव के साथ जो उनके परिचित बाइक चला रहे थे उन्हें मामूली चोट ही आई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!