कांकेर:कांकेर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 22 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें 17 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा अंतागढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, कांकेर के 30 से ज्यादा लोग मिनी ट्रक में सवार होकर रविवार शाम करीब 5 बजे के आस-पास अंतागढ़ छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान पोडगांव के पास ये हादसा हुआ है।बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक तेज रफ्तार में था। इस बीच अचानक से यह अनियंत्रित होकर पलट गया। गाड़ी में कुछ महिला और बच्चे भी थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में कुछ घायल लोगों ने ही एंबुलेंस को फोन किया था। जिसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से अन्य घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!