रायपुर: राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवती को भारी पड़ गया। आरोप है कि छेड़छाड़ से नाराज युवक ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी वीरू धीवर पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप है। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी कथित तौर पर आक्रोशित हो गया। आरोप है कि उसने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अचानक आग की चपेट में आने से युवती मदद के लिए चीखने लगी।युवती की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसी युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर माना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

पुलिस ने प्रारंभिक जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।पेट्रोल डालकर आग लगाए जाने से युवती के शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। पुलिस अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ ही घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!