नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, तीनों सीटों पर 30 जुलाई 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि 3 अगस्त 2026 को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे, उनमें बिहार की बांकीपुर मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट शामिल हैं। इन सीटों पर विभिन्न कारणों से रिक्तियां होने के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है।निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उपचुनाव की प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि उम्मीदवारों को 16 जुलाई तक नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा।निर्धारित कार्यक्रम के तहत 30 जुलाई को मतदान होगा और सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। मतदान संपन्न होने के बाद 3 अगस्त 2026को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों के प्रशासन को उपचुनाव शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!