

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य के कुल 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की गई है।
जारी सूची के अनुसार इस फेरबदल में एक आईजी रेंज, कई डीआईजी और एआईजी स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ राज्य के 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।












