{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला जेल में बंद मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड के आरोपी प्रवेश कुमार के खुद को घायल करने का मामला सामने आया है। हाथ में चोट लगने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज करने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी के हाथ पर किसी धारदार वस्तु से कटने के निशान मिले हैं। डॉक्टरों ने आत्महत्या के प्रयास की आशंका जताई है।

23 अक्टूबर को जेल भेजा गया था आरोपी

मामला सूरजपुर जिले के केशवनगर का है, जहां एक शिक्षिका और उसके बेटे की हत्या के आरोप में प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि पैसों के लालच में मां-बेटे की हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में सूरजपुर जिला जेल भेज दिया था।

उपचार के बाद वापस जेल शिफ्ट

जेल में बंद आरोपी के हाथ में चोट लगने के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच और उपचार के दौरान उसके हाथ पर धारदार चीज से कटने के निशान पाए। आत्महत्या के प्रयास की आशंका के बीच इलाज के बाद उसे वापस जिला जेल भेज दिया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!