{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बैकुण्ठपुर: कोरिया पुलिस ने कोर्ट परिसर और बैंक कार्यालयों में हुई कॉपर वायर चोरी की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों, एक नाबालिग बालक तथा चोरी का सामान खरीदने वाले दो कबाड़ियों समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए 92 हजार रुपये मूल्य के कॉपर पाइप की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली है। इसके अलावा थाना सोनहत क्षेत्र में छह चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।

पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे तथा एसडीओपीराजेश कुमार साहू के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली बैकुण्ठपुर, थाना चरचा और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर मामले की जांच की गई।पुलिस के अनुसार 28 मई से 5 जून 2026 के बीच जिला एवं सत्र न्यायालय बैकुण्ठपुर, साकेत सदन चरचा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा बैकुण्ठपुर में लगे 18 एयर कंडीशनरों के कॉपर पाइप अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए थे। चोरी गए सामान की कीमत करीब 92 हजार रुपये आंकी गई थी। मामले में थाना चरचा और सिटी कोतवाली बैकुण्ठपुर में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस और साइबर टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। इसी क्रम में देवेन्द्र कुमार रजक उर्फ दीपू निवासी ओड़गी डकईपारा बैकुण्ठपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने एक अपचारी बालक के साथ मिलकर जिला एवं सत्र न्यायालय तथा साकेत सदन चरचा से कॉपर पाइप चोरी करना स्वीकार किया। वहीं बैंकों में हुई चोरी की वारदात को उसने अकेले अंजाम देना कबूल किया।

पूछताछ के आधार पर चोरी का सामान खरीदने वाले नासिर खान, जय सिंह और मोहम्मद गफ्फार को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कॉपर पाइप बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।इधर, थाना सोनहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बृज कपूर की निशानदेही पर ग्राम केशगवां के जंगल से चोरी की छह मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश तिवारी, थाना प्रभारी आनंद सोनी, निरीक्षक विनोद पासवान, उप निरीक्षक अनिल सोनवानी, शैलेन्द्र त्रिपाठी सहित साइबर सेल एवं पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!