नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पटेल चौक, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और इंटरचेंज सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही इन स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनें भी नहीं रुक रही हैं।मेट्रो प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पटेल चौक, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के सभी एक्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं।वहीं, यात्रियों के लिए इन स्टेशनों पर प्रवेश और इंटरचेंज की सुविधा भी अगले आदेश तक उपलब्ध नहीं रहेगी। इसके अलावा उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर भी एक्जिट गेट बंद कर दिया गया है।

घर से निकलने से पहले देख लें रूट

संसद मार्च के कारण लागू किए गए इन प्रतिबंधों से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मेट्रो यात्री घर से निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर ले लें और वैकल्पिक स्टेशनों का इस्तेमाल करें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!