गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के निर्देश पर खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर यह कार्रवाई की।

तीन अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए वाहन

अधिकारियों के अनुसार, अवैध रेत परिवहन की शिकायत मिलने के बाद खोडरी, अंजनी और खंता क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान खोडरी से एक, अंजनी से एक और खंता से एक ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। तीनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

खनिज अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

खनिज विभाग ने जब्त वाहनों के मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि निर्धारित अर्थदंड और समझौता राशि जमा होने के बाद ही नियमानुसार वाहनों को छोड़ा जाएगा।

हर शिकायत के समयबद्ध निराकरण के निर्देश

कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित जांच अभियान जारी रखा जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अभियान में इन अधिकारियों ने निभाई भूमिका

कार्रवाई के दौरान सहायक खनिज अधिकारी आदित्य मानकर, खनिज निरीक्षक सुजीत कंवर, खनिज सिपाही शिवकुमार लहरे तथा नगर सैनिक सतीश साहू और साहिब गनी की टीम ने अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!