पाटन: गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों की गिरफ्तारी राज्य के अलग-अलग जिलों से की गई है. इससे पहले भी इसी मॉड्यूल से जुड़े 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

गिरफ्तार लोगों की पहचान बिलाल आबिदभाई शेरा, मोहम्मद अयूब कड़ीवाला, मोहम्मद पालनपुरी उर्फ खली अयूब सुनसारा, शफिया रईस मुख्ती और मोहम्मद हसन करदिया के रूप में हुई है. इन्हें पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खडियाल गांव से पकड़ा गया है.

गुजरात ATS के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे और वो पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ मिलकर विस्फोटक उपकरणों का परीक्षण करने में शामिल थे.जांच एजेंसियों के अनुसार, यह आतंकी देश में बड़े पैमाने पर सिलसिलेवार धमाकों की साजिश रच रहे थे.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!