राउरकेला:  राउरकेला आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कारीछपर, अंकुरपाली और रूपटोली क्षेत्रों में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। आबकारी अधीक्षक धनेश्वर वराड़ के प्रत्यक्ष निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में भारी मात्रा में अवैध महुली शराब और महुली पोच बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार राउरकेला आबकारी विभाग ने बीरमित्रपुर एवं हातिबाड़ी थाना पुलिस, एपीआर बल तथा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में संयुक्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 9 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 2 क्लेम एवं 7 अनक्लेम मामले शामिल हैं।

कारीछपर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 220 लीटर अवैध महुली शराब तथा18,720 किलोग्राम महुली पोच बरामद किया गया। वहीं अंकुरपाली क्षेत्र में 300 लीटर अवैध महुली शराब और 18,800 किलोग्राम महुली पोच जब्त किया गया। बरामद सामग्री को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।इस संयुक्त अभियान में एक्साइज इंस्पेक्टर मोहन पधान, हेमंत महानंदिया, एसआई मिलन तिर्की, एएसआई बिनोदिनी बेहरा, विद्युत भूषण दाश, युवराज बाग सहित आबकारी विभाग और पुलिस बल के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। विभाग ने आम लोगों से भी अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की सूचना प्रशासन को देने की अपील की है, ताकि ऐसे कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!