

सूरजपुर: आज कुदरगढ़ धाम में विधायक भूलन सिंह मरावी एवं कुदरगढ़ न्यास तथा वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा ने रोपवे निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया।धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को माता के दर्शन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कुदरगढ़ न्यास द्वारा आरकान इंफ्रा रोपवेज एंड फ्यूचर मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध किया गया है। इस रोपवे परियोजना के पूरा होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर बाबूलाल अग्रवाल, ओमकार पाण्डेय, जनप्रतिनिधिगण व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




















