कवर्धा। जिले के सहसपुर लोहारा ब्लाक के ग्राम पंचायत बानो में मनरेगा के तहत काम चल रहा है। इस दौरान बुधवार को काम रहे ग्रामीणों के ऊपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। दरअसल, कुछ ग्रामीण पेड़ के नीचे बैठकर धूम्रपान कर रहे थे। धूम्रपान की धुंए मधुमक्खी को पसंद नहीं है। इस कारण वे हमला कर दिए। इससे करीब 20 से अधिक ग्रामीण घायल है।

मिली जानकारी अनुसार मधुमक्खियों के हमला के बाद सभी श्रमिकों काम छोड़कर भाग गए। इस दौरान मधुमक्खियों ने श्रमिकों के सिर, चेहरा, हाथ पैर को काट लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 और 108 को जानकारी दी गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसपुर लोहारा में भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक उपचार के बाद करीब 20 श्रमिकों को छुट्टी दे दिया गया है। वही गंभीर रूप से घायल युवराज पटेल, तिहारी पटेल, बिराजु बाई, श्यामा बाई, जाम बाई समेत अन्य का उपचार अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना सुबह 8 बजे की घटना है। जिस जगह पर काम चल रहा है उसके आसपास करीब चार से पांच पेड़ में मधुमक्खी का छत्ता है। इसी दौरान पेड़ के नीचे धूम्रपान करने से मधुमक्खी ने हमला किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!