अंबिकापुर: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में हुए गैंगरेप मामले में उस समय नया विवाद खड़ा हो गया, जब पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ और मामला गरमा गया।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल के स्त्री रोग विभाग की एचओडी डॉ. अविनाशी कुजूर और कंटेंट क्रिएटर आकांक्षा टोप्पो के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद पत्रकारों से भी डॉक्टर की कहासुनी हो गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।बताया जा रहा है कि पीड़िताओं के साथ आई अन्य लड़कियों को अस्पताल के बरामदे से बाहर जाने के लिए कहा गया था। इसी बात को लेकर विवाद की शुरुआत हुई, जो धीरे-धीरे हंगामे में बदल गया।घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद मेडिकल प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

गौरतलब है कि सीतापुर थाना इलाके में दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य लड़कियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस दोनों सतर्क हैं तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!