बलरामपुर: जिला मुख्यालय बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 03 स्थित जुड़नियापारा क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के संबंध में प्रशासन द्वारा 45 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद प्रभावित परिवारों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी।

इस दौरान कलेक्टर ने प्रभावित परिवारों को अवगत कराया कि वर्तमान में केवल प्रथम नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमानुसार आगे भी नोटिस जारी किए जाएंगे तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि तहसील न्यायालय बलरामपुर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला दर्ज है, जिस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रकरण में न्यायालयीन प्रक्रिया एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!