बलरामपुर।जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग एवं संयुक्त टीम के द्वारा विकासखण्ड राजपुर के ग्राम गोपालपुर एवं ग्राम कर्रा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से रेत के 04 वाहन एवं मिट्टी ईंट के 02 वाहन को अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा विकासखंड राजपुर के गोपालपुर क्षेत्र में अवैध खनिज एक रेत वाहन एवं एक मिट्टी ईंट वाहन तथा ग्राम कर्रा क्षेत्र में तीन रेत वाहन, एक मिट्टी ईंट वाहन का परिवहन किया जा रहा था। खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की जांच की गई, जांच में आवश्यक दस्तावेज एवं वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहनों को जब्त कर राजपुर थाना को सुपुर्द किया गया। जिस पर खनिज नियम के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

खनिज विभाग अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार निगरानी की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार खनिज संपदा के संरक्षण के लिए संयुक्त रूप से मॉनिटरिंग करते हुए कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!