

अम्बिकापुर: आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित विकासखंड उदयपुर में स्थित प्री.मेट्रिक कन्या छात्रावास खम्हरिया का 10 अगस्त 2026 को मंडल संयोजक के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान छात्रावास में निवासरत छात्राओं द्वारा महिला होमगार्ड रविसूर्या राजवाड़े के विरूद्ध शिकायत करते हुए अवगत कराया गया कि महिला होमगार्ड रविसूर्या राजवाड़े द्वारा अपने निजी एवं अनुचित कार्य करवाए जाते हैं। छात्रावास में निवासरत छात्रायएं विभागीय संरक्षण एवं देखरेख में रहती है। ऐसी स्थिति में छात्राओं से अपने निजी कार्य करवाना पद की मर्यादा, अनुशासनहीनता एवं छात्राओं के गरिमा के प्रतिकूल है। छात्राओं के हित एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा महिला होमगार्ड रविसूर्या राजवाड़े को उक्त छात्रावास से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया गया है।











