

अंबिकापुर।संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने
गांधी नगर अंतर्गत सरना मैदान से 200 नशीला इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया। आबकारी विभाग ने ज़ब्त नशीली इंजेक्शन की अनुमानित लागत 2 लाख रुपए आंकी है।
बीती रात्रि गश्त के दौरान थाना गांधी नगर अंतर्गत सरना मैदान में स्कूटी पर सवार लुंड्रा निवासी वर्तमान पता पटपरिया किराए के मकान में रहने वाला वाहिद अंसारी को काले रंग के पिठ्ठु बैग में पुड़िया बनाकर रखे REXOGESIC INJECTION 100 नग व AVIL INJECTION 100 नग कुल 2 सौ नशीली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी वाहिद अंसारी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल दाख़िल किया। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे, नगर सैनिक रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, रोहित सोनवानी एवं आबकारी स्टाफ नीरज चौहान मौजूद थे।





















