बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत चौकी बरियों पुलिस ने मवेशियों की खरीद-बिक्री और तस्करी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चौकी बरियों क्षेत्र के ग्राम आरा सरना पारा के पास पूर्व में पिकअप वाहन के जरिए मवेशी तस्करी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गया था। खेत में वाहन फंस जाने के कारण तस्कर मवेशियों से भरी पिकअप वहीं छोड़कर भाग निकले थे। इस मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध क्रमांक 111/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी।पुलिस ने पहले ही वाहन मालिक और ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, फरार आरोपी आबिद अंसारी (32 वर्ष), निवासी सोनपूर्वा, थाना रंका जिला गढ़वा (झारखंड) की तलाश जारी थी।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को सीतापुर रोड, अंबिकापुर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने मवेशियों की खरीद-बिक्री और तस्करी में संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!