
अंबिकापुर: जिला अस्पताल की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में मणीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल और 6 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 1 लाख 56 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राहुल दुबे निवासी करवा, चौकी लटोरी, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर ने 18 नवंबर 2026 को थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-15-EG-2096 से जिला अस्पताल पहुंचा था। उसने अपनी बाइक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की और अंदर चला गया। वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर उसने पुलिस से शिकायत की।मामले में मणीपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 199/26 के तहत धारा 305(बी) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई।इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रनपुरकला निवासी होलसाय राजवाड़े और ऋषि राजवाड़े एक काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी होलसाय राजवाड़े (25 वर्ष), पिता हरिशंकर राजवाड़े निवासी रनपुरकला, थाना गांधीनगर के कब्जे से चोरी की गई टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये है, बरामद की। वहीं दूसरे आरोपी ऋषि राजवाड़े (26 वर्ष), पिता सुकुल राजवाड़े निवासी रनपुरकला, थाना गांधीनगर के कब्जे से 6 हजार रुपये नकद जब्त किए गए।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध में संलिप्तता के साक्ष्य मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, अनिल सिंह एवं सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।











