
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नेपाल सहित तीन देशों के राजदूतों से परिचय पत्र प्राप्त किए। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी ।
विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपने वालों में यूनान के राजदूत जॉर्जियोस पेटमेजाकिस, स्पेन के राजदूत अल्फ्रेडो मार्टिनेज सेरानो और नेपाल के राजदूत निश्चल नाथ पांडे शामिल थे।










