नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बचाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। सोनिया गांधी की हाल ही में प्रकाशित संस्मरण पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर BJP की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने कहा कि उनकी मां के बारे में BJP-RSS ने जीवनभर झूठ और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि सोनिया गांधी ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा ऐसे आरोपों और बयानों के बीच बिताया है, जिनमें उनके बारे में कई तरह की झूठी बातें कही गईं। इसके बावजूद उनकी मां लंबे समय तक चुप रहीं। अब वह अपनी किताब के जरिए अपनी जिंदगी और अनुभवों की कहानी सामने रख रही हैं।

उन्होंने कहा, "मेरी मां को अपनी कहानी बताने का पूरा अधिकार है। BJP-RSS और कई अन्य लोगों ने उनके बारे में जो चाहा, कहा। झूठ बोले, मनगढ़ंत कहानियां बनाईं और पूरी तरह गलत बातें फैलायीं, जबकि मेरी मां चुप रहीं।"

अब सच बता रही हैं तो BJP को परेशानी क्यों?'

पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने BJP की ओर से पुस्तक पर उठाए गए सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब इतने लंबे समय तक उनकी मां के बारे में झूठ बोला जाता रहा, तो अब उनके अपनी बात रखने पर विरोध होना स्वाभाविक है।

प्रियंका ने कहा, "वे इतने लंबे समय से मेरी मां के बारे में झूठ बोलते रहे हैं। अब वह सच बता रही हैं, तो जाहिर है कि वे कहेंगे कि यह झूठ है। वे और कह भी क्या सकते हैं? मुझे खुशी है कि वे उनकी किताब पढ़ रहे हैं।"

BJP ने किताब को लेकर लगाए गंभीर आरो

दरअसल, BJP ने मंगलवार को सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग' को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था। पार्टी ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को सही ठहराने की कोशिश की है। इसके अलावा BJP ने दावा किया कि पुस्तक में 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी के दिवंगत पति राजीव गांधी को क्लीन चिट देने का प्रयास किया गया है।BJP ने पुस्तक के शीर्षक पर भी तंज कसते हुए कहा था कि इसका नाम 'बिलॉन्गिंग' के बजाय 'व्हाइटवॉशिंग' (गलतियों पर पर्दा डालना) होना चाहिए था।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' मंगलवार को जारी की गई। पुस्तक के प्रकाशन के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा तेज है। जहां कांग्रेस की ओर से इसे सोनिया गांधी के व्यक्तिगत अनुभवों और जीवन यात्रा को सामने रखने वाली पुस्तक बताया जा रहा है, वहीं BJP ने इसके कुछ कथित राजनीतिक संदर्भों को लेकर सवाल उठाए हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!