
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। रेलवे ने 12 जोड़ी यानी कुल 24 ट्रेनों के नंबरों में बदलाव करने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के नए नंबर जनवरी 2027 से लागू हो जाएंगे। ऐसे में इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने से पहले नए ट्रेन नंबरों की जानकारी जरूर कर लेनी चाहिए।
रेलवे की ओर से जारी सूची में आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और जनशताब्दी एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कर्मभूमि, अंत्योदय और ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस के नंबर भी बदले जाएंगे।
जनवरी 2027 से नए नंबरों पर चलेंगी ये 24 ट्रेनें
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ट्रेनों के पुराने और नए नंबर के साथ बदलाव लागू होने की तारीख इस प्रकार है।











