रायपुर: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले दिन के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अम्बिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि, इसका प्रदेश के मौसम पर फिलहाल कोई विशेष प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है।

रायपुर में साफ रहेगा आसमान

राजधानी रायपुर में 10 नवंबर को आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!