
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस विभाग के अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना प्रभारी प्रभात गौड़ के निलंबन के बाद अब कटारा हिल्स थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
लगातार दो थाना प्रभारियों पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, सुनील दुबे के निलंबन के पीछे की वजह और विभागीय कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।




















