Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास अवसर पर देशभर से उनके प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है। वहीं, टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर उनके लिए एक ऐसा सरप्राइज तैयार किया गया, जिसने इस खास दिन को भावनात्मक बना दिया। शो के दौरान अमिताभ को उनकी मां तेजी बच्चन की आवाज सुनाई गई। मां की आवाज सुनते ही बिग बी कुछ पल के लिए खामोश हो गए और पुरानी यादों में खो गए।

मां की आवाज और बाबूजी की कविता ने छुआ दिल

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए KBC 18 के निर्माताओं ने एक विशेष रिकॉर्डिंग तैयार की थी। इसमें उनके पिता और प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता रात आधी हो गई है को उनकी मां तेजी बच्चन की आवाज में सुनाया गया।इस भावुक पल के दौरान स्क्रीन पर अमिताभ और उनकी मां की श्वेत-श्याम तस्वीर भी दिखाई गई। मां की आवाज सुनकर अमिताभ की भावनाएं साफ नजर आईं। यह प्रस्तुति उनके लिए केवल जन्मदिन का उपहार नही, बल्कि परिवार से जुड़ी अनमोल यादों को फिर से महसूस करने का अवसर बन गई।

अमिताभ ने मां की आवाज को पहचानकर साझा की भावना

रिकॉर्डिंग सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने कहा कि यह उनकी मां की आवाज है, जिसमें वह बाबूजी की कविता सुना रही है। उनकी प्रतिक्रिया ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया।जन्मदिन के इस विशेष एपिसोड में बच्चों ने भी अमिताभ बच्चन के सम्मान में प्रस्तुति दी। इस दौरान एक कलाकार ने उन्हें पूरे भारत की भावना से जुड़ा व्यक्तित्व बताया। इस टिप्पणी ने समारोह को और खास बना दिया।

84 की उम्र में भी फिल्मों और टीवी पर सक्रिय है बिग बी

अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित कवियों में शामिल रहे, जबकि उनकी मां तेजी बच्चन सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी थीं। अमिताभ ने अपने लंबे करियर में हिंदी सिनेमा से लेकर टेलीविजन तक अपनी अलग पहचान बनाई है।उम्र के इस पड़ाव पर भी वह फिल्मों और कौन बनेगा करोड़पति के माध्यम से दर्शकों से जुड़े हुए है। जन्मदिन के अवसर पर उनके घर के बाहर भी प्रशंसकों की भीड़ जुटी। उनके चाहने वालों के लिए यह दिन अपने पसंदीदा कलाकार के प्रति प्यार और सम्मान जताने का अवसर बना।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!