दिवाली और छठ के मौके पर लाखों लोग ट्रेन से अपने घर लौटते हैं। अगर आपने भी इस दौरान यात्रा की योजना बनाई है और आपका टिकट कन्फर्म है, तो सफर पर निकलने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। रेलवे ने फर्जी यात्रियों और टिकट दलाली पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाने की तैयारी की है।

अक्टूबर में 24 घंटे चलेगा विशेष टिकट जांच अभियान

रेलवे की ओर से 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान यात्रियों के टिकट के साथ उनकी पहचान और टिकट से जुडे जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की जा सकती है।ऐसे में केवल कन्फर्म टिकट दिखाना पर्याप्त नहीं होगा। यात्रियों को यात्रा के दौरान अपना मूल पहचान पत्र भी साथ रखना जरूरी होगा।

एक टिकट पर कई यात्री हैं तो पहचान पत्र जरूर रखें साथ

अगर एक ही रिजर्वेशन पर एक से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं, तो सभी यात्रियों को अपनी पहचान से जुडे जरूरी दस्तावेज रखने चाहिए। जांच के दौरान किसी यात्री के पास मूल पहचान पत्र नहीं मिलने पर परेशानी हो सकती है और रेलवे के नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।इसलिए परिवार या समूह के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को घर से निकलने से पहले सभी सदस्यों के जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए।

रियायत या विशेष कोटे से टिकट लिया है तो कागजात भी जरूरी

अगर टिकट किसी विशेष रियायत या आरक्षण कोटे के तहत बुक कराया गया है, तो उससे संबंधित पात्रता प्रमाण और अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ रखना होगा। जांच के दौरान इन दस्तावेजों की मांग की जा सकती है।रेलवे कर्मचारी या पात्र यात्री अगर ई पास या पीटीओ के जरिए यात्रा कर रहे हैं, तो उन्हें भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार यात्रा से पहले जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

सफर से पहले ये दस्तावेज जरूर कर लें चेक

त्योहार के दौरान ट्रेन में भीड और जांच को देखते हुए यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपने दस्तावेज एक बार जरूर जांच लेने चाहिए। कन्फर्म टिकट, मूल पहचान पत्र और यदि लागू हो तो रियायत या विशेष कोटे से जुडे दस्तावेज अपने साथ रखें।दस्तावेज पूरे होने पर टिकट जांच के दौरान अनावश्यक परेशानी से बचने में मदद मिल सकती है और आप त्योहार के मौके पर अपने घर की यात्रा ज्यादा आसानी से कर सकेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!