फतेहपुर : मलवां कस्बा में सोमवार शाम रसोई गैस सिलिंडर फटने से एक फल विक्रेता का दो मंजिला मकान ध्वस्त होकर गिर गया। इसमें पांच-छह लोग दब गए। ग्रामीणों ने एक ही परिवार के चार लोगों के मौत होने की आशंका जताई है। विस्फोट से आस पास के दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीण मलबा हटाने में लगे हुए हैं। हालांकि एसओ रमाशंकर सरोज अभी तक किसी के मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!