लखनपुर/ प्रिंस सोनी: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र से विशेष संरक्षित पंडो जनजाति समुदाय की दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्राएं सरकारी स्कूल में कक्षा छठवीं और आठवीं में अध्ययनरत हैं। दोनों के अचानक लापता होने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग छात्राएं 14 सितंबर की शाम करीब 6 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं। काफी समय बीतने के बाद जब दोनों वापस घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों के घरों के साथ आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद परिजनों ने लखनपुर थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से यह आशंका भी जताई गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों नाबालिगों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है।मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनपुर पुलिस छात्राओं की तलाश के लिए संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस द्वारा परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर छात्राओं के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्र की जा रही है। फिलहाल दोनों नाबालिग छात्राओं का पता नहीं चल सका है और पुलिस उनकी सुरक्षित बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!