बलरामपुर: मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रघुनाथनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 नग भैंस एवं भैंसा जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य आरोपी फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार 16 सितंबर 2026 को रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ग्राम भ्रमण एवं गश्त-पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम केसारी से मवेशियों को अवैध रूप से पैदल उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने केसारी गांव में घेराबंदी की।पुलिस को देखकर मवेशियों को ले जा रहे लोगों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दीपक सोनवानी (24), पिता गोपीचंद सोनवानी, निवासी ग्राम केसारी, थाना रघुनाथनगर को पकड़ लिया। वहीं, अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 34 नग भैंस एवं भैंसा जब्त किए। जांच में अपराध के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 110/2026 दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111(2) के साथ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत कार्रवाई की गई।गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश और मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि डाकेश्वर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक फिलिरियुस टोप्पो, प्रधान आरक्षक निर्मल तिर्की एवं नानसाय खलखो तथा आरक्षक राममूरत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!