
रायपुर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने एक साथ 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची में जिला आबकारी अधिकारी से लेकर आबकारी उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, क्लर्क, ड्राइवर और चपरासी तक के कर्मचारी शामिल हैं।
इस बड़े फेरबदल के बाद आबकारी विभाग के विभिन्न जिलों और कार्यालयों में जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा। तबादला सूची में अलग-अलग पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को नई जगह पदस्थ किया गया है।



































