बलरामपुर: बलरामपुर  जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशुओं के साथ क्रूरता के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कथित तौर पर 9 भैंसों को मारते-पीटते हुए क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने की ओर ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल दाखिल कराया गया।

जानकारी के अनुसार 14 सितंबर 2026 को ग्राम औरंगा निवासी उदय कुमार सिंह ने रामचंद्रपुर थाने में सूचना देकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देहाती नालसी दर्ज की और मामले की जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम सुंदरपुर, थाना सनावल निवासी शिवनाथ यादव (61) पिता स्व. ज्ञानी यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोप है कि वह 9 भैंसों को मारते-पीटते हुए क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने की ओर ले जा रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपराध करना स्वीकार किया।इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण निवारण अधिनियम 2004 की धाराओं 4, 6 और 10 के तहत अपराध क्रमांक 41/2026 दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!