{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर:  अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) छत्तीसगढ़ ने संगठन को प्रदेश एवं संभाग स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में उदय पण्डो को सरगुजा संभाग का संभाग संयोजक तथा रूपेश यादव को सरगुजा संभाग का संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठन द्वारा जारी नियुक्ति के अनुसार दोनों पदाधिकारियों को सरगुजा संभाग में संगठन के विस्तार, फार्मासिस्टों के हितों की रक्षा और संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उदय पण्डो सर्व विशेष पिछड़ी जनजाति (एसटीपी) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें सरगुजा संभाग में संगठन के समन्वय और विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।वहीं रूपेश यादव कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के बलरामपुर जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। छात्र एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके पूर्व संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें ABPA में सरगुजा संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उदय पण्डो और रूपेश यादव के नेतृत्व में सरगुजा संभाग में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा फार्मासिस्टों की समस्याओं एवं अधिकारों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को संभाग स्तर पर मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!