MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में इन प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि अधिकारी-कर्मचारियों के एक के बाद एक ट्रांसफर किए जा रहे हैं. शनिवार 5 सितंबर को भी 11 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए. जिसके बाद हलचल तेज हो गई. सबसे ज्यादा चर्चा 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या सिंह को लेकर है. ऐसा इसलिए क्योंकि एक साल के भीतर उनका यह चौथा तबादला है, जिससे वह खुद परेशान नजर आ रही हैं. उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दुख जाहिर किया है और कई सवाल भी खड़े किए हैं.

नेहा मारव्या ने आईएएस अधिकारियों के ग्रुप में एक पोस्ट लिखकर लगातार हो रहे तबादलों और अपनी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई.नेहा मारव्या के मुताबिक, एक साल के भीतर यह उनका चौथा तबादला है. इस बार महज करीब 50 दिन में उनकी जिम्मेदारी बदल दी गई.

उन्होंने सवाल उठाया कि एक अधिकारी को किसी नई जिम्मेदारी को समझने और व्यवस्था को जानने में ही लंबा समय लग जाता है. ऐसे में अगर कार्यकाल कुछ महीनों का ही रहे तो अधिकारी प्रभावी तरीके से काम कैसे कर पाएगा. कथित रूप से दोनों अधिकारियों की उनके सीनियरों के साथ पटरी नहीं बैठ रही थी. यही वजह है कि उनका तबादला किया गया है.

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

नेहा ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि उनके अधीनस्थ कर्मचारियों ने उनके खिलाफ विरोध खड़ा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की ओर से फाइलें रोके जाने, कथित अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार की शिकायत उन्होंने उचित स्तर पर की थी. उनका कहना है कि शिकायत पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होने के बजाय उलटे उनकी ही जिम्मेदारी सीमित कर दी गई.

IAS एसोसिएशन को लेकर भी नाराजगी

नेहा मारव्या ने अपनी पोस्ट में आईएएस एसोसिएशन की भूमिका को लेकर भी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि संगठन को अधिकारियों की समस्याओं पर भी विचार करना चाहिए. रिपोर्टों के मुताबिक, उनकी पोस्ट पर कुछ अधिकारियों और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने उन्हें अपने कामकाज और व्यवहार का आत्मविश्लेषण करने की सलाह दी है.

नेहा ने यह भी लिखा कि मामला केवल उनका नहीं है. आज अगर वह इस तरह की स्थिति का सामना कर रही हैं तो कल कोई दूसरा आईएएस अधिकारी भी निशाने पर हो सकता है. इस बीच, आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने अधिकारियों के ग्रुप में इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया नहीं देने की अपील की है.

अब क्या मिली जिम्मेदारी?

5 सितंबर 2026 के प्रशासनिक फेरबदल में मध्यप्रदेश सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं. इस लिस्ट में नेहा मारव्या का नाम भी शामिल है. उन्हें प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले उनके पास आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाओं के संचालक और MAPCET के प्रबंध संचालक समेत अन्य जिम्मेदारियां थीं.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!