श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नवी मुंबई से यात्रियों को लेकर पहुंचा इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान एक पोल से टकरा गया। गनीमत रही कि हादसे में विमान में सवार किसी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई। सभी को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। एयरपोर्ट के बे नंबर-06 पर विमान को पार्क किया जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 9:02 बजे विमान VDGS पोल से टकरा गया।

मैनुअल सीढ़ियों से निकाले गए यात्री

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, घटना के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को मैनुअल सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

हादसे की वजह की जांच जारी

अधिकारियों ने बताया कि विमान के पोल से टकराने की घटना के वास्तविक कारण और परिस्थितियों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आएगी। फिलहाल घटना के कारण को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य

घटना के बावजूद श्रीनगर एयरपोर्ट का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। एयरपोर्ट पर अन्य विमानों की आवाजाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। अधिकारियों ने यात्रियों और एयरपोर्ट से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि स्थिति सामान्य है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!