बलरामपुर: बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके सेतीन मवेशियों को बरामद किया है, जिनके पैर और गर्दन रस्सी से बंधे हुए थे। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही आर्टिका कार भी जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार हमेन्द्र कुमार ने सूचना दी थी कि जशवंतपुर के बाघु टोंगरी के पास एक पिकअप और कार खड़ी है। पिकअप में कुछ लोग मवेशियों को लोड कर रहे हैं। ग्रामीणों को देखकर पिकअप और कार चालक मौके से भागने लगे। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक आरोपी को पकड़ लिया गया और तीन मवेशी मिले।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कौशर अंसारी (32), निवासी मानपुर, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड) बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर सीतापुर क्षेत्र सहित अन्य इलाकों से मवेशियों को पहाड़ी क्षेत्रों में एकत्रित कर पिकअप के जरिए झारखंड स्थित बूचड़खाने ले जाने की बात बताई।पुलिस ने मौके से तीन मवेशियों को बरामद किया, जिनके चारों पैर और गर्दन आपस में बंधे हुए थे। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने सोनू उर्फ नुरुल हसन (25), निवासी मुरका, थाना राजपुर को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही आर्टिका कार क्रमांक CG 12-BF-6072 जब्त की गई।मामले में पुलिस ने कौशर अंसारी, मिल्लत अंसारी (27), निवासी मानपुर, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड) और सोनू उर्फ नुरुल हसन को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत अपराध क्रमांक 98/2026 दर्ज किया है।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह सउनि रफैल तिर्की, आरक्षक बबलू बेक, बिजेन्द्र भगत, रामप्रताप यादव और मनोज कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!