सूरजपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति   रमेश सिन्हा द्वारा जिला न्यायालय सूरजपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेतु नवनिर्मित बंगले तथा न्यायिक अधिकारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति  रमेश सिन्हा के साथ सरगुजा जिले के पोर्टफोलियो जज  पार्थ प्रतीम साहू एवं सूरजपुर जिले के पोर्टफोलियो जज राधाकिशन अग्रवाल भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

जिला सूरजपुर में आयोजित वर्चुअल उद्घाटन समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  थॉमस एक्का सहित जिले के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला कलेक्टर  रेना जमील , जिला पुलिस अधीक्षक  योगेश पटेल , जिला पंचायत सीईओ  विजेन्द्र सिंह पाटले अधिवक्तागण तथा जिला न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति  रमेश सिन्हा ने नवनिर्मित आवासीय भवनों के लिए न्यायिक अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होने से उनके कार्य-परिवेश में सुविधा एवं सकारात्मकता आएगी तथा न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।

नवनिर्मित आवासीय परिसर एवं प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के आवासीय बंगले के उद्घाटन से जिला न्यायालय सूरजपुर के न्यायिक अधिकारियों को बेहतर एवं सुविधायुक्त आवासीय सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर जिला सूरजपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  थॉमस एक्का ने माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!