नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल (14 अगस्त, 2026) राष्ट्र को संबोधित करेंगी।यह संबोधन शाम 19:00 बजे से आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसका क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 21:30 बजे क्षेत्रीय भाषा के संस्करण प्रसारित करेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!