अंबिकापुर: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में यातायात शाखा ने ड्रंक एंड ड्राइव के तीन मामलों में दो कार चालकों और एक स्कूटी चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय से कुल 30 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित कराया।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवालके निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान कार क्रमांक CG-15-EE-5646के चालक अमिताभ पन्ना (26), निवासी सलयाडीह, थाना बतौली कार क्रमांक JH-01-BF-5109 के चालक विशाल सोनवानी (24), निवासी सुर, थाना सीतापुर तथा स्कूटी क्रमांक CG-15-EH-8601 के चालक मुकेश मिंज (31), निवासी गंगापुर, थाना गांधीनगरको शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।तीनों चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।न्यायालय ने तीनों मामलों में प्रत्येक चालक पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। इस तरह कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पूरी कार्रवाई यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त एवं यातायात पुलिस टीम ने की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी ड्रंक एंड ड्राइव सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!