बलरामपुर/ राजपुर:  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की राजपुर इकाई ने निर्मला प्राथमिक शाला, झिंगों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर विद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए सात दिनों के भीतर समाधान की मांग की है। परिषद ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर विद्यार्थियों के हित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन में एबीवीपी ने बताया कि विद्यालय में पिछले कई महीनों से पेयजल व्यवस्था ठप पड़ी है। पेयजल के लिए लगाए गए नल की मशीन खराब होने के कारण विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा विद्यालय की बाउंड्री वॉल भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है और किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।एबीवीपी ने विद्यालय प्रशासन से दोनों समस्याओं का सात दिनों के भीतर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। परिषद ने कहा कि यदि तय समय-सीमा में कार्रवाई नहीं की गई तो छात्रहित में शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के हितों और शैक्षणिक संस्थानों में बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर सक्रिय रही है तथा आगे भी विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!