

बलरामपुर: आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित करने के कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नीर निधि नंदेहा के मार्गदर्शन तथा जनपद सीईओ श्री निजाम के नेतृत्व में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के सभाकक्ष में पटवारी एवं ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रावधानों, डेटा संकलन की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही तरीके से संधारण, डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने प्रतिभागियों को जनगणना कार्य के दौरान शत-प्रतिशत शुद्धता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सटीक जनगणना के आंकड़े शासन की विभिन्न विकास योजनाओं के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन का आधार होते हैं इसलिए प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्य संपादित करें। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के लिए कहा गया।










