बलरामपुर/कुसमी। कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज चंदन संजय त्रिपाठी ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत आदेश जारी कर कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में प्रभारी क्षेत्र संयोजक के पद पर पदस्थ मुन्ना लाल धुर्वे को आगामी आदेश तक जनपद पंचायत कुसमी के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

जारी आदेश के अनुसार मुन्ना लाल धुर्वे प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में जनपद पंचायत कुसमी का कार्यभार संभालेंगे तथा उन्हें समस्त प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार प्रदान किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी तथा आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश की प्रतिलिपि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, आयुक्त सरगुजा संभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुसमी, जिला कोषालय अधिकारी, परियोजना प्रशासक रामानुजगंज, जनपद पंचायत कुसमी सहित संबंधित अधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित की गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!