{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस ने जिलेभर में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में बुधवार को विभिन्न थाना-चौकी और यातायात पुलिस की टीमों ने स्कूलों व अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने प्रमुख स्कूलों के बाहर चेकिंग पॉइंट बनाकर दोपहिया वाहन चला रहे छात्र-छात्राओं की जांच की। इस दौरान उनसे ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट के संबंध में जानकारी ली गई तथा बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट वाहन चलाने के कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाया कि यातायात नियमों का पालन करना उनकी सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है।पुलिस टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों से भी मुलाकात कर छात्रों को नियमित रूप से यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। अधिकारियों ने बताया कि यदि भविष्य में कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसके अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग की जाएगी। साथ ही कम उम्र के बच्चों को वाहन सौंपने के कानूनी परिणामों और सड़क सुरक्षा से जुड़े जोखिमों की भी जानकारी दी जाएगी।

सरगुजा पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में मोटर वाहन चलाने के लिए न दें। पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास भी किया जाएगा। आने वाले दिनों में जिलेभर में यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!