नई दिल्ली:  दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 48 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों में दस्तक दे सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा, जिससे बारिश का दायरा और बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 25 से 29 जून के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।इसके अलावा मध्य प्रदेश में 30 जून तक कई स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 27 जून से 1 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।पश्चिम भारत की बात करें तो कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!