

रायपुर: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम और सरगुजा जिला न्यायालयों में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन जमा कर सकते हैं। दोनों जिलों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
कबीरधाम जिला न्यायालय में 10 पदों पर भर्ती
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, कबीरधाम ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत निष्पादन लिपिक, साक्ष्य लेखक और आदेशिका लेखक के कुल 10 रिक्त पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत 19,500 रुपये से 62,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा।
किन पदों पर होगी भर्ती
- निष्पादन लिपिक : 2 पद (अनारक्षित)
- साक्ष्य लेखक : 4 पद (1 अनारक्षित, 2 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति)
- आदेशिका लेखक : 4 पद (2 अनारक्षित, 2 अनुसूचित जनजाति)
आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकते हैं।
भर्ती की जानकारी कहां मिलेगी
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, कबीरधाम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। वेबसाइट के होमपेज में 'Notice' मेन्यू के अंतर्गत 'Recruitment' सेक्शन में पूरा विज्ञापन देखा जा सकता है।
सरगुजा जिला न्यायालय में भी निकली भर्ती
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, सरगुजा (अंबिकापुर) ने भी विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती एवं चयन समिति के अनुसार न्यायालय स्थापना में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
रिक्त पदों का विवरण
- सहायक ग्रेड-3 : 2 पद
- भृत्य : 3 पद
कब तक कर सकेंगे आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई 2026 सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
यहां देखें पूरा विज्ञापन
उम्मीदवार भर्ती से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए जिला न्यायालय सरगुजा की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। वहां विस्तृत विज्ञापन और आवेदन पत्र उपलब्ध कराया गया है।











