

छत्तीसगढ़ : सरकार ने पशुधन विकास विभाग के 20 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों को बड़ी सौगात देते हुए उन्हें उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं के पद पर पदोन्नत कर दिया है। विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा के बाद यह आदेश जारी किया गया है।डीपीसी की अनुशंसा के बाद जारी हुआ आदेशपशुधन विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की विभागीय पदोन्नति समिति की 6 जुलाई 2026 को आयोजित बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर यह पदोन्नति दी गई है।पदोन्नत अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं (राजपत्रित, प्रथम श्रेणी) के पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 के तहत 67,300 रुपये से 2,13,100 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।
इन 20 अधिकारियों को मिला प्रमोशन
पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में शामिल हैं—
- डॉ. शिशिरकांत पांडे
- डॉ. आर. एम. त्रिपाठी
- डॉ. अच्छे लाल सिंह
- डॉ. राजमणि विश्वकर्मा
- डॉ. रामदरष जायसवाल
- डॉ. ओंकार प्रसाद तिवारी
- डॉ. महेंद्र कुमार पांडे
- डॉ. नदीम शम्स
- डॉ. व्ही. एस. अवस्थी
- डॉ. एम. बी. सिंह
- डॉ. सच्चिदानंद मिश्रा
- डॉ. आर. पी. शुक्ला
- डॉ. एस. के. खरे
- डॉ. आई. पी. सिंह
- डॉ. पुष्पेंद्र सिंह
- डॉ. अरविंद्र कुमार त्रिपाठी
- डॉ. विजयराज सिंह बघेल
- डॉ. आर. के. तिवारी
- डॉ. राजबहोर शर्मा
- डॉ. वसीम शम्स
सरकार ने रखीं दो महत्वपूर्ण शर्तें
पशुधन विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना का अलग आदेश बाद में जारी किया जाएगा।











